रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में ‘महिलाओं में निवेश : प्रगति में तेजी जाएं’ और अभियान थीम ‘इंस्पायर इंक्जूजन’ के साथ 12 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया गया। कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यदि मजबूत अर्थव्यवस्था और एक स्वस्थ प्लानेट बनाना चाहते हैं तो लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को पहले से अधिक महत्ता प्रदान करना होगा।
मुख्य अतिथि प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ साक्षी सिंह ने महिलाओं में आम स्वास्थ्य समस्याओं और महिला के कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला। कारपोरेट ट्रेनर डॉ रमन बल्लभ ने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वित्तीय प्लानिंग और प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। आंतरिक महिला समूहों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस समारोह में सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची और इसके क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के लगभग 170 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ शिल्पी स्वरूप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी/विप्स समन्वयक, महाप्रबंधक (सीपी) श्रीमती आभा प्रसाद एवं विभागाध्यक्ष (आईएडी) श्रीमती स्वप्नाली बसु की भूमिका अहम रही।
इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, महिला सभा की सदस्य श्रीमती सुषमा भारती, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8