मातृत्व अवकाश मिलने पर महिलाओं ने चम्‍पाई सोरेन का किया अभिनंदन

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री ने कहा – महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध   

रांची। राज्य मंत्रिपरिषद के नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश देने के निर्णय को लेकर महिला कर्मियों में हर्ष है। इसी सिलसिले में 11 मार्च को महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने ढोल- नगाड़े और अबीर- गुलाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार जताया।

विकास में महिलाओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार, समाज राज्य और देश के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। यही वजह है कि उनकी सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसी कड़ी में राज्य की सेवा दे रहे महिला कर्मियों के हित में उन्हें सेवाकाल में अपने बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्षों का अवकाश देने का फैसला लिया है। इससे निश्चित तौर पर महिला कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। वे समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में भागीदार बनेंगी।

महिलाओं के हित में हो रहे कार्य

महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि सरकार महिला पदाधिकारी और कर्मियों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। हमारी मांगों को लेकर सरकार का रवैया हमेशा से सकारात्मक देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ अन्य लाभ और सुविधाएं देने की मांग को इस सरकार ने पूरा कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। हम सभी आपको भरोसा दिलाते हैं कि  कि राज्य को बेहतर बनाने में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

सहायक निदेशक सहित ये मौजूद

इस अवसर पर महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक कंचन सिंह, ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी लातेहार अलका हेम्ब्रम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलिशा कुमारी समेत राज्य भर से आईं विभाग की महिला पदाधिकारी और कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकायें तथा सहायिका एवं सेविकाएं मौजूद थीं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8