बिना बताए घर से निकली महिला, पेड़ से लटकी मिली लाश

झारखंड
Spread the love

गुमला। महिला बिना कुछ बताए घर से निकली। जंगल में बरगद पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली। यह घटना गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कतारीकोना गांव की है।

घटना के संबंध में मृतिका के पति बीरबल असुर ने बताया कि उसकी पत्नी बसंती असुर (28 वर्ष) मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बीते सोमवार को घर में बिना किसी को बताए कहीं निकल गई। हमलोगों ने उसकी काफी खोजबीन की।

ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी की लाश जंगल के एक पेड़ के सहारे लटकी हुई है। इसके बाद उसने इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी। ग्रामीणों की मदद से शव को लेकर चैनपुर थाना को सुपुर्द किया गया। बसंती के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8