मकान को घर की संज्ञा स्त्री प्रदान करती है : डॉ नीरजा ओझा

झारखंड
Spread the love

  • गोस्सनर कॉलेज में संगोष्‍ठी का आयोजन

रांची। गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी और वीमेंस सेल (महिला प्रकोष्ठ) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘इन्वेस्ट इन वीमेन : एक्सेलरेट प्रोग्रेस’ था। इसे इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी किया था।

कार्यक्रम में महिलाओं की प्रगति और लैंगिक समानता पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व बॉटनी विभागध्यक्ष डॉ नीरजा ओझा ने कहा कि आज की संगोष्ठी का विषय ‘महिलाओं में निवेश करें – प्रगति में तेजी लाएं’ हैं, जो सकारात्मक और ऊर्जावान वाक्य है। इसकी ध्वनि दूर तक जाती है। खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन के लिए महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता आवश्यक है। इसके लिए महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना होगा। पुरुषों के समान उन्हें संसाधनों और व्यावसायिक अवसर प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के विकास के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों स्तरों पर निवेश की जरूरत है।

आज जनसरोकार के सभी स्थानों पर महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं सशक्त करने की जरूरत है। हम कार्यक्षेत्र में उत्प्रेरक माहौल बनाएं, ताकि बेटियों को भय और हीनता का बोध नहीं हो। साथ ही, पुरुषों को अपनी दृष्टि बदलने की जरूरत है। महिलाओं को दुनिया के लायक नहीं, दुनिया को महिलाओं के लायक बनना होगा।

प्रो अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं में निवेश, सतत विकास की नींव में निवेश है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. डिम्पल डायना मिंज के प्रार्थना से हुई। प्रो बेनिसन कच्छप ने बाइबल पाठ किया। प्रो रश्मि एंड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।   कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हिंदी विभागध्यक्ष प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने किया।

मौके पर पत्रकारिता एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की एचओडी प्रो गोल्डेन बिलुंग  ने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा अपने परंपरागत व सांस्कृतिक परिधान / वेशभूषा का प्रस्तुतिकरण रहा। इसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समसामयिक विषय, पहेलियों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशांत गौरव और धन्‍यवाद अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो अनीता अंजू खेस, डॉ बिंदु सोरेंग, डॉ वर्षा शालिनी कुल्लू, प्रो दिव्य रतन कोंगारी, प्रो डिम्पल डायाना, डॉ सुषमा केरकेट्टा, डॉ सलमा केरकेट्टा, प्रो अदिति टोप्पो, प्रो अनुपमा पूर्ति, प्रो गोल्डेन बिलुंग, प्रो सचिन तोपनो, प्रो आकांक्षा तिग्गा, प्रो अलीशा आदि की भूमिका रही।

मौके पर डॉ बीएल भक्त, डॉ प्रदीप गुप्ता, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अजय कुमार, डॉ हाराधन कोईरी, प्रो. बेनिसन, प्रो आशिष देमता, प्रो संतोष कुमार, डॉ अब्दुल बासित, डॉ हेमंत टोप्पो, प्रो जोलेन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8