रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद से विनय कुमार चौबे को हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य विभागों के सचिव का तबादला कर दिया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 5 मार्च को जारी कर दिया।
ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित विनय कुमार चौबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित अबु बकर सिद्दीख पी (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग और अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। सिद्दीख अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार टोप्पो को अगले आदेश तक उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित चन्द्रशेखर अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
उद्योग विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित जितेन्द्र कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार-खान आयुक्त) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8