प्राचीन राधा-कृष्‍ण मंदिर का किया जाएगा जीर्णोंद्धार व सुंदरीकरण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला व लमारी खुर्द गांव के सिवान स्थित राधा-कृष्ण (ठाकुरबारी) मन्दिर के प्रांगण में सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त प्राचीन मन्दिर का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया जाएगा। पुजारी के रहने के लिए शयनकक्ष, किचन व शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बाउंड्री की मरम्मत भी की जाएगी।

जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य को लेकर एक समिति बनाई गई। इसमें अवधेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, गोपाल सिंह को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार सिंह को उपकोषाध्यक्ष व चंदेश्वर बैठा को सचिव बनाया गया।

धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अखलेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार बैठा, रामस्वरूप चौबे, कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार राम, राजेश गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुरेश साह सहित अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8