श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव शुरू, कल निकलेगी शोभा यात्रा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम परिवार के तत्‍वावधान में आयोजित श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2024 की शुरुआत 1 मार्च को पंडित शंकर लाल शास्त्री ने गणेश पूजन के साथ अखंड दीप प्रजलित की। इसके बाद सभी देवी देवताओं को आह्वान और हवन पूजन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्रवण जालान के नेतृत्व में समस्त श्याम परिवार ने निशान पूजन एवं सभी देवी देवताओं पूजन किया।

शनिवार को श्री श्याम परिवार द्वारा प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल जाएगी। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक महिला एवं पुरुष 301 निशान लेकर रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री श्‍याम हवेली दुर्गा बाड़ी पहुंचेंगे।

शोभायात्रा में विशेष आकर्षण रथ पर विराजित प्रभु श्री श्याम, श्री राधा कृष्ण एवं गोपियों की मनमोहक झांकी होगी। झारखंड के लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी सु मधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान करते हुए सभी भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर चलेंगे भजन प्रस्तुति में मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, मदन सोनी आदि शामिल रहेंगे।

शोभा यात्रा का संचालन में राहुल अग्रवाल, प्रकाश दालानिया, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, सुनील साबू, गोपाल चांगल, जयदीप राज, पवन लोहिया, मोनू शर्मा आदि शामिल रहेंगे। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।

पूजा में श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष श्रवण जालान, महामंत्री मंटू जालान, महोत्सव संयोजक कमल जलन बनकट, विनय भाटिया, महेश सेन, जयदीप राज, अमित चौधरी, प्रकाश दालानीया, मनोज अग्रवाल, पवन शर्मा सहित श्याम परिवार के काफी सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8