रांची मंडल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डन रिच (कोलकाता) में वित्तीय वर्ष 2033-24 के दौरान रांची मंडल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रेलवे सुरक्षा बल के अफसर, स्टाफ और मिनिस्ट्रियल स्टाफ को सम्‍मानित किया गया। रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर जनरल सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसके मिश्रा ने बीएनआर अफसर क्लब (गार्डन रिच कोलकाता) में पारितोषिक के तौर पर कैश रिवार्ड दिया। मौके पर रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार भी उपस्थित रहे।

आरपीएफ निरीक्षक (बानो) अजय कुमार, महिला सेल की निरीक्षक सुनीता पन्ना, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अमृत नाथ तिवारी, रांची पोस्ट के उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, हटिया के उपनिरीक्षक दीपक कुमार, सोहन लाल, सूरज राजबंशी, अनीता गोदारा, सहायक उपनिरीक्षक रवि शंकर, मंटू कुमार जैसवाल, धनञ्जय कुमार, सुबोध कुमार सिंह, शक्ति सिंह, मंडल नियंत्रण कक्ष के सहायक उपनिरीक्षक संजय दास, क्लर्क घनश्याम नायक, महेंद्र महतो, प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार यादव, दिनेश प्रसाद, विनीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, महिला आरक्षक पूनम वर्मा, सोमा हालदार, पिंकी कच्छप, सुनीता कुमारी, कार्यालय स्टाफ अशोक कुमार, रसोइया उपेंद्र यादव को कैश अवार्ड से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8