गुमला। चैनपुर पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से दो अज्ञात मोटरसाइकिल को 18 मार्च को जब्त किया। दोनों लावारिस हालात में पड़े थे। प्रेमनगर ढलान के समीप हीरो ग्लेमर (CG-14-MD-3306) को पुलिस ने जब्त किया। बस स्टैंड के समीप से एक पैशन पल्स (CG-14 -1420) को जब्त किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल प्रेमनगर ढलान के समीप लावारिस हालत में पड़ी हुई है। इसके बाद थाना के एएसआई मदन शर्मा मौके पर पंहुचे। अज्ञात बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आए।
पुलिस जब्त अज्ञात बाइकों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मोटरसाइकिल पिछले पांच दिनों से यहां लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8