
गुमला। लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चैनपुर पुलिस ने कुरुमगढ़ मोड़ के समीप गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें रास्ते से गुजरने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की एवं बैग की गहनता से जांच की गई। बिना हेलमेट के चलने वाले दर्जनों वाहन चालकों को हिदायत देकर और फटकार लगाकर छोड़ा गया।
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण लेकर वाहन चेकिंग की जा रही है। इसमें सभी छोटे बड़े वाहनों को जांच की जा रही है। आगे भी समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8