विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना के सभागार में होली को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद आफताब आलम ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि होली शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें। कांडी प्रखंड शांतिप्रिय प्रखंड रहा है। पहले भी होली में कांडी में किसी तरह जा कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। उम्मीद है यह परम्परा सभी कायम रखेंगे।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने कहा सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के कारोबारी भी सतर्क हो जाएं। शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने का मुख्य कारण शराब ही है। होली पर रंग का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं करें। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी।
मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकु पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय,मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, बीडीसी मीरा सिंह, शशिरंजन दुबे, विनोद प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, मुर्तुजा अंसारी, अशोक प्रसाद, मणिकांत सिंह, मनोज कुमार चंचल, पंकज पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8