गोद लिए स्लम्स और गांवों में पहुंचा एनएसएस मतदाता जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • स्‍वयंसेवक समुदाय के बीच जाकर घर-घर सर्वे कर रहे हैं

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने अब गोद लिए स्लम्स एवं गांवों में आम नागरिकों के बीच मतदाता जागरुकता अभियान प्रारंभ कर दिया है। एनएसएस का मानना है कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं के वोट करने से मतदान प्रतिशत आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

एनएसएस स्‍वयंसेवक समुदाय के बीच जाकर घर-घर सर्वे कर रहे हैं। एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सर्वे के दौरान आम मतदाताओं से उनका मतदाता पहचान पत्र देखा जा रहा है। प्रत्येक परिवार में कितने मतदाता हैं, मतदान के दिन उपस्थित रहने वालों की सूची बनाने, परिवार के किसी मतदाता के बाहर रहने पर उनको बुलाने का भी आग्रह करना, स्वच्छ, निर्भि‍क एवं देश के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करना, एक-एक वोट काफी महत्वपूर्ण होने आदि की जानकारी दे रहे हैं। उसे लिख भी रहे हैं।

सर्वे के दौरान स्वयंसेवकों को यह ज्ञात हो रहा है कि ज्यादा नागरिक मतदान करने के प्रति काफी उत्साहित हैं। कुछ मतदाता उदासीन दिख रहे हैं। बोल रहे हैं कि मतदान करने से हमें क्या लाभ मिलेगा। कोई जीतेगा या हारेगा, उसे हमें फर्क नहीं पड़ता। ऐसे लोगों से एनएसएस के स्वयंसेवक मतदान के महत्व को बताते हुए उनको मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक अपना सामाजिक दायित्व अच्छे से निर्वहन कर रहे हैं। अपने-अपने महाविद्यालय परिसरों से कम्युनिटी के बीच सघन मतदाता जागरुकता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान 28 फरवरी से शुभारंभ होकर 30 अप्रैल, 2024 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसएस पहली बार मतदाता बने युवाओं को फोकस करते हुए उनको मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनसे अपील भी कर रहे हैं कि आप पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी पूरी आस्था बनाएं। मतदान करने के मिले अधिकार का पूरा सम्मान करें।

मारवाड़ी महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए मधुकम बस्ती में 24 मार्च को मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत आम नागरिकों के घर-घर जाकर सर्वे किया। उनसे मतदान करने की अपील भी की। मधुकम बस्ती में विगत एक वर्ष से 80 छोटे-छोटे बच्चों को गोद लेकर उनके सर्वांगीन विकास में एनएसएस के 80 स्वयंसेवक लगे हैं। उनके इस अभिनव प्रयोग के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों में मुस्कान दिख रहा है। उनके लिए इच वन- टीच वन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस प्रकार की सकारात्मक गतिविधियों के लिए मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, डॉ जयप्रकाश रजक एवं डॉ ज्योति किंडो द्वारा स्वयंसेवकों को बार-बार प्रेरित किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में मारवाड़ी महाविद्यालय के एनएसएस के टीम लीडर्स अतुल कुमार, मो अजहर आलम, कृष्णा कुमार, श्रुति कुमारी, भूमि कुमारी, काजल कुमारी, दिव्या कुमारी, पीयूष कुमार, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8