पटना। बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई। इसके मुताबिक बीजेपी- 17, जेडीयू-16, एलजेपी (आर) -5, जीतन राम मांझी-1 और उपेंद्र कुशवाहा-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। चिराग पासवान अपने पिता की सीट हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। चिराग के चाचा को एनडीए में जगह नहीं मिली।
बीजेपी पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम सीट पर लड़ेगी।
जदयू के हिस्से वाल्मिकीनगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट आई है।
चिराग पासवान को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीट दी गई है। जीतन राम मांझी को गया और उपेन्द्र कुशावाहा को काराकाट सीट दी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8