मुख्‍तार अंसारी के बेटे को चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं, पूर्व डीजीपी ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराने की मांग की। उमर ने इस बाबत बांदा के डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में अंसारी ने लिखा है कि उनके परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बताया, ‘हमने लिखित में दिया है कि दिल्ली एम्‍स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराया जाए। हमें यहां की चिकित्सा प्रणाली और शासन-प्रशासन पर विश्वास नहीं है। पंचनामे की सारी चीजें हो गई हैं। डीएम को फैसला करना है।’

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने कहा, ‘विपक्ष बातें कहता रहता है। विपक्ष को कोई गंभीरता से नहीं लेता। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सबकुछ साफ हो जाएगा।’

कार्डियक अरेस्ट के बाद मुख्तार अंसारी की मौत पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा, ‘न्यायिक अभिरक्षा में यदि किसी की भी मृत्यु होती है तो ये एक गंभीर विषय है। उसके बारे में एक प्रक्रिया बनी हुई है। जब मुख्तार अंसारी पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए गए थे, तब भी उनकी गंभीर अवस्था थी।’

पूर्व डीजीपी ने कहा कि इससे पहले भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत को मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया था। कहा था कि उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। उसके बाद उन्हें सभी उचित चिकित्सा उपचार प्रदान किए गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8