माहेश्‍वरी समाज ने होली मिलन सह फाल्गुनोत्सव मनाया

झारखंड
Spread the love

रांची। माहेश्‍वरी समाज ने होली मिलन सह फाल्गुनोत्सव माहेश्वरी भवन में मनाया। श्री माहेश्वरी सभा, महिला संगठन और युवा संगठन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सुश्री राखी और स्वेता चांडक ने हास्य नाटिका का मंचन किया। होली के गीतों पर भी सुंदर प्रस्तुति दी।

छोटे बच्चे वान्या लाखोटिया, धानिशा लखोटिया काव्य सारडा, प्रिंस माहेश्वरी, दिशा माहेश्वरी और गौतम माहेश्वरी ने होली के गीतों पर नृत्य प्रस्‍तुत किया। सभी बच्चों को सभा सचिव और सह सचिव बंसत लाखोटिया द्वारा पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिया गया।

श्रीमती रीतिका लाखोटिया ने उपस्थित जनों से होलियाना प्रश्नोत्तरी किया। सही जबाब देने वालों को गिफ्ट दिया गया। आनंद मालपानी और संजय मालपानी नेवड़ी विकाश द्वारा चंग ढप की बेहतरीन प्रस्तुति (राजस्थानी लोक गीतों) दी गई।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रीतिका लाखोटिया ने युवा संगठन के सचिव हेमंत माहेश्वरी और अध्यक्ष विनय मंत्री, महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती चितलांगिया और सचिव श्रीमती बिमला फलोड़, सभा अध्यक्ष किसन साबू और सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारु, उपाध्यक्ष अनिल साबू और कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू को मंच पर आमंत्रित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश बोड़ा, श्यामसुंदर बिहानी, अरविंद सोमानी, मनमोहन मोहता, अंकुर डागा, विभोर डागा, मनोज काबरा, सोविक बोड़ा महिला समिति एवं युवा संगठन के सदस्यों का योगदान रहा।

पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारु, जुगल किशोर मारु, विजय मारु, पवन मंत्री, किशोर मंत्री, परेश गट्टानी, अशोक साबू, विश्वनाथ नारसरिया, प्रदीप राजगढिया, ललित पोद्दार, मनोज चौधरी, रमन बोड़ा, नंदकिशोर पटोदिया, मुकेश काबरा, राम बांगड़, दीपक मारु, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, कृष्ण शर्मा, चेंबर के पदधारी भी होली मिलन में उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8