Jharkhand Weather : झारखंड में 13 मार्च से बदलेगा मौसम, जानें असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम 13 मार्च से एक बार फिर बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 8 मार्च, 2024 को दी।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।

12 मार्च तक ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 9 से 12 मार्च तक आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

13 मार्च को यह स्थिति

केंद्र के मुताबिक 13 मार्च को आसमान में आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

14 मार्च को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के दक्षिणी, पूर्वी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, धनबाद, जामताड़ा आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8