Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं। कल यानी 25 मार्च को बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। इसका प्रभाव आधे से अधिक झारखंड में देखने को मिलेगा। वज्रपात को लेकर सतर्क रहें। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 24 मार्च, 2024 को दी।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
कल यहां बारिश संभव
राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर 25 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।
26 मार्च से ये स्थिति
मौसम केंद्र के अनुसार 26 से 30 मार्च तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
यहां वज्रपात की आशंका
मौसम केंद्र के मुताबिक 25 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8