Jharkhand : अवैध बालू लदे वाहन ने 6 लड़कियों को रौंदा, ये वीडियो आया सामने

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध बालू लदे वाहन ने 6 लड़कियों को रौंद दिया। सबकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्‍हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 21 मार्च की सुबह हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड पर घटी। लोगों के मुताबिक सभी लड़कियां पुलिस की नौकरी की तैयारी में लगी है। इसे लेकर ही सुबह दौड़ने का अभ्‍यास कर रही थी।

इसी दौरान तेजी से आ रहे एक वाहन ने लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसपर अवैध बालू लदा था। इस घटना में सभी लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को स्‍थानीय लोगों ने अस्‍पताल में भर्ती कराया।

लड़कियों को रौंदने के बाद वाहन नाली से टकरा कर रूक गया। वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्‍थानीय लोगों ने वाहन को पुलिस से हवाले कर दिया है। घटना के बाद लोगों में भारी रोष है। उन्‍होंने पीड़ि‍त परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8