होली की बधाई के साथ समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने पर जोर
रांची। पूरे देश में होली का उत्साह चरम पर है। झारखंड की राजधानी रांची में भी इस त्योहार को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा की ओर से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डोरंडा स्थित प्रदेश कार्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें रांची महानगर के अलावा झारखंड प्रदेश के रविदास परिवार के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग अबीर लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। रविदास समाज के संरक्षक श्रीसंत सेवक राम जी का माला पहनाकर स्वागत झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष दीपक कुमार रवि ने किया। इसके साथ ही उपस्थित समाज के संरक्षकगणों ने पूरे समाज को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
होली मिलन समारोह में डोरंडा पंचायत से गजेन्द्र राम, मौसीबाड़ी पंचायत से चौधरी काली चरण राम, अपर बाजार पंचायत से चौधरी संतोष रवि, अशोक राम, दीपक राम, सीता राम, सुबोध किशोर रवि, दशरथ राम, राजकुमार राम, रामलगन राम, सोहेल राम, राम बिहारी राम, दीपक कुमार, प्रदीप रवि, मुकेश, अनिल कुमार रवि सहित सभी रविदास परिवार के लोग शामिल हुए।