झारखंड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मिला तेलंगाना का अतिरिक्‍त प्रभार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। झारखंड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। वहां की राज्‍यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन के इस्‍तीफा देने से यह पद खाली हुआ था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को नियमित व्यवस्था होने तक अपने कर्तव्यों के अतिरिक्‍त तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के दायित्‍वों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

उपरोक्त नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8