- प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने को प्राथमिकता दी जा रही है
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अधिक भीड़ हो जाती है। इसे लेकर भारतीय रेल हर साल कई गाड़ियां चलाता है। भारतीय रेल की ओर से होली के त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और उनकी अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए 540 ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
इन ट्रेनों द्वारा दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
क्र.सं. | रेलवे | अधिसूचित सेवाएं |
1 | सीआर | 88 |
2 | ईसीआर | 79 |
3 | ईआर | 17 |
4 | ईसीओआर | 12 |
5 | एनसीआर | 16 |
6 | एनईआर | 39 |
7 | एनएफआर | 14 |
8 | एनआर | 93 |
9 | एनडब्ल्यूआर | 25 |
10 | एससीआर | 19 |
11 | एसईआर | 34 |
12 | एसईसीआर | 4 |
13 | एसआर | 19 |
14 | एसडब्ल्यूआर | 6 |
15 | डब्ल्यूसीआर | 13 |
16 | डब्ल्यूआर | 62 |
. | कुल | 540 |
अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए टर्मिनस स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ लगातार और समय पर घोषणा करने के उपाय किए गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8