रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ने वर्ष 2023 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रांची शाखा को सेकेंड बेस्ट ब्रांच अवार्ड से सम्मानित किया। इंस्टीट्यूट की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के 50 शाखाएं संचालित हैं। उनके पूरे वर्ष में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, सीए स्टूडेंट्स और समाज के लिए किये कार्यों के मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट शाखा को यह पुरस्कार दिया जाता है।
यह पुरस्कार सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की जयपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में काउंसिल के अध्यक्ष किशोर बर्दिया ने सेंट्रल काउंसिल सदस्य ज्ञान चंद्र मिश्रा, प्रकाश शर्मा, रोहित रुवाटिया, अनुज गोयल, अभय छाजेड़, रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी और अन्य रीजनल काउंसिल सदस्यों की उपस्थिति में रांची शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज मक्कड़, सचिव हरेन्दर भारती, कोषाध्यक्ष अभिषेक केडिया, कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार, उमेश कुमार, उमेश कुमार को दिया।
अवार्ड्स से सम्मानित किये जाने पर पंकज मक्कड़ (अध्यक्ष – 2023-24) ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए प्रतिष्ठा की बात है कि रांची शाखा अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण पूरे सेंट्रल रीजन में दूसरा स्थान प्राप्त की। उन्होंने इस अवार्ड के लिए रांची शाखा के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य और पदधारियों, रांची शाखा के सदस्य और सीए विद्यार्थियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8