Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 14 मार्च, 2024

मेष

मन हल्का रहेगा कार्य योजना सफल रहेगी। अपने वाकचातुर्य से कार्य पूर्ण कर लेंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्य में व्यस्त रहेंगे। सन्तान को समय दे पाएंगे। हल्का भोजन करें।

वृष

दिन मंगलमय होगा। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें,  बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों की सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें। सब सामान्य रहेगा।

मिथुन

दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क

व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा, परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह

आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। किसी खुलासे को लेकर मानसिक परेशानी रह सकती है। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। आत्मविश्वास को प्रबल रखें। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है।

तुला

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक

प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कितना सोचते हैं, करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला नहीं छोड़े।

धनु

दिन शुभ होगा। क्या करूं, क्या न करूं। ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर

स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। दूसरों के लिए नकारात्मक नहीं सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। मन लगाकर अपने काम में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ

सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे। जो करना है उसके लिए आगे बढ़े। समय की कीमत समझे। इसे बर्बाद नहीं करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन

मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी काम पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढ़ाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8