हीरो मावरिक 440 और एक्सट्रीम 125 आर लॉन्‍च, जानें कीमत

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। हीरो मोटोकॉर्प ने रांची में मावरिक 440 और एक्सट्रीम 125आर गुरुवार को पेश की। लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, टेलीविजन होस्ट और गायक मियांग चांग ने होटल चाणक्य बीएनआर के वाटिका लॉन में इसे लॉन्‍च किया।

इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य विकास अधिकारी रंजीवजीत सिंह ने कहा कि मावरिक 440 और एक्सट्रीम 125आर सिर्फ मोटरसाइकिलें नहीं हैं। वे उत्कृष्टता और नवीनता की हमारी निरंतर खोज का एक प्रमाण हैं। यह मोटरसाइ‌किलें साहस, प्रदर्शन और शैली की भावना का प्रतीक हैं – जो उद्योग में नए मानक स्थापित करती हैं।

मावरिक 440 और एक्सट्रीम 125 आर अब देश भर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर टेस्ट राइड और खरीद के लिए उपलब्ध हैं। मावरिक 440 हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर तीन वेरिएंट बेस, मिड और टॉप में निम्न लिखित रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी। कीमत 1,99,000 (बेस), 2,14,000 (मध्य) और 2,24,000 (शीर्ष) हैं। नई एक्सट्रीम 125आर देश भर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर दो वेरिएंट आईबीएस और एबीएस में 96,063 और 1,01,563 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी।

मेयांग चांग के अलावा इस अवसर पर कई सम्मानित अतिथियों, उद्योग विशेषज्ञों और मोटरसाइकिल उत्साही लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मनमोहक लाइव बैंड द्वारा प्रदर्शन भी किया गया जिसने दर्शकों की ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8