Gas Cylinder Rate : 5 से 14 केजी तक के गैस सिलेंडर की घटी कीमत, जानें झारखंड के दाम

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। इस क्रम में 5 केजी से लेकर 14 केजी तक के सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर यथावत

जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 मार्च को बढ़ोतरी की गई थी। इसमें 24 रुपये की वृद्धि हुई थी।झारखंड की राजधानी रांची में 1 जनवरी, 2024 को कीमत 1936.00 रुपये थी। यह 1 मार्च, 2024 को 1960.00 रुपये हो गई थी। अभी भी यही कीमत है।

घरेलू सिलेंडर के दाम

फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 100 रुपये की कमी की गई है। इसकी कीमत 1 मार्च को 960.50 रुपये थी। पीएम की घोषणा के बाद इसकी कीमत 860.50 रुपये हो गई। ग्राहकों को 9 मार्च, 2024 से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।

10 केजी की कीमत घटी

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में भी कमी की गई है। लोगों को 9 मार्च, 2024 से इसके लिए 622.50 रुपये चुकाने होंगे।

5 केजी के दाम भी घटे

पीएम की घोषणा से पहले 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। अब इसकी कीमत में भी कमी की गई है। ग्राहकों को 9 मार्च, 2024 से इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8