रंगीन मछलियों के रखरखाव के बारे में जाना किसानों ने

कृषि झारखंड
Spread the love

  • एकीकृत मछली पालन पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय पर प्रशिक्षण आयोजित

गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित गुमला स्थित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय ने किसानों के लिए एकीकृत मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। यह 27 से 29 फरवरी, 2024 तक चला। प्रशिक्षण भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई के सहयोग से एस.सी.एस.पी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें 17 मत्स्य किसानों ने भाग लिया, जिसमें 11 महिलाएं व 6 पुरुष थे। ये सभी मत्स्य किसान गुमला जिले के घाघरा प्रखंड से थे।

प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य किसानों को एकीकृत मछली पालन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। मत्स्य किसानों को एकीकृत मछली पालन के विभिन्न प्रकार और प्रबंधन के साथ-साथ मछली आहार बनाने एवं इसके प्रबंधन के बारे में बताया गया। मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता की जांच और प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। इसके आलावा रंगीन मछलियों के रखरखाव, पिंजरे एवं पेन में मछली पालन के बारे जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण के समापन में मत्स्य विस्तार पदाधिकारी नाजीम ने प्रशिक्षण में आये सभी मत्स्य किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्हें प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों को मछली पालन गतिविधियों में उपयोग करने को कहा। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।

यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह के मार्गदर्शन और सहायक प्राध्यापक डॉ. गुलशन कुमार के दिशानिर्देश में कराया गया। प्रशिक्षण की सफलता में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ. प्रसान्त जना, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. मनमोहन, डॉ. रोहितास यादव, डॉ. के.एस. विसडम अन्य सभी सहायक प्राध्यापक और संजय नाथ पाठक एवं श्रीमती रेशमी सिंह का योगदान रहा।

वर्तमान में मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में मिश्रित मछली पालन, समन्वित मछली पालन, मछली एवं जल स्वास्थ्य प्रबंधन तथा मछली के मूल्यवर्धित उत्पाद विषयों पर मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इक्छुक व्यक्ति डॉ. श्वेता कुमारी (मोबाइल नं. 9594872324) से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8