अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किसान खेत दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • शत प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी के साथ परीक्षण कार्यक्रम

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत खांडा ग्राम में चलाए जा रहे 14 साप्ताहिक किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम (रबी) का समापन 8 मार्च को हुआ। इसमें शत प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी थी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत वनस्पति, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वावधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (रांची) ने प्रशिक्षण का आयोजन किया था।

समापन कार्यक्रम के अवसर पर किसान खेत दिवस का आयोजन किया गया। केंद्र की प्रशिक्षिका सहायक पौध संरक्षण अधिकारी सुश्री प्यारी संगा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी महिला प्रशिक्षु किसानों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई सभी तकनीकों को अपनाकर स्वस्थ खेती अपनाने का आग्रह किया।

विगत चौदह सप्ताह से केंद्र के प्रशिक्षकों द्वारा ग्राम के 35 किसानों को उनके फसलों में लगने वाले कीट – रोग की पहचान कर उनके द्वारा फसलों में हानि का स्तर स्वयं पता लगाकर उसपे विभिन्न आईपीएम तकनीक अपनाकर नियंत्रण करना,मित्र कीटों की पहचान कर उन्हें अपने खेतों में संरक्षित करना, फसल को स्वस्थ रखने के लिए बीजोपचार करना, रसायनों का उचित मात्रा में उपयोग एवं रसायन उपयोग करते समय की जाने वाली सावधानियां आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथी किसान बंधुओं तक आई.पी.एम. तकनीक को साझा करने के बारे में बताया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8