हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर पर्व

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। ईस्टर पर्व के अवसर पर कांके सुकुरहुट्टू स्थित ईसाई कब्रिस्तान में सैकड़ों मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के पर्व को धूमधाम से मनाया। रविवार सुबह तड़के 2 बजे मसीही विश्वासियों ने पादरी एम. तिरु सीएनआई चर्च एवं पादरी नथानिएल लकड़ा, एनडब्लू जीईएल चर्च के अगुवाई में ईस्टर शोभायात्रा के साथ ईस्टर पर्व की चर्च आराधना में शामिल हुए। आराधना का संचालन पादरी नथनिएल लकड़ा ने किया। ईस्टर पर्व का संदेश पादरी एम. लकड़ा ने दिया गया।

पादरी एम. लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ। प्रभु यीशु मसीह हमारे बीच में आए, रहे और मानव जाति को बचाने के लिए कलवारी के क्रूस पर अपने आप को बलिदान कर दिया। मृत्यु के बाद तीसरे दिन में फिर जीवित होकर यह साबित किया कि यीशु मसीह ही जीवित परमेश्वर के पुत्र और जिंदा परमेश्वर हैं।

जीवित यीशु मसीह पर सारे मानव जाति को विश्वास करने की जरूरत है, ताकि इंसान अंधकार पर विजय पाकर परमेश्वर के राज्य का अधिकारी हो जाए। वहीं, एनडब्लूजीईएल चर्च कोयर टीम के द्वारा स्तुति आराधना के गीत प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर विमल जॉन खेस, प्रमोद टोप्पो, विल्सन गुड़िया, विकास परधिया, अशोक कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन सुजीत कुजूर ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8