इन 5 योजनाओं से महिलाओं का कायाकल्‍प करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने दी गारंटी

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। इस बीच कांग्रेस ने महिलाओं का कायाकल्‍प करने वाली 5 योजनाओं की घोषणा की है। इसकी गारंटी सांसद राहुल गांधी ने दी है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी 5 ऐसी गारंटियां दे रही है, जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी भी इसकी चर्चा लगातार कर रहे हैं।

पार्टी पदधारी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।

ये हैं गारंटी

महालक्ष्मी : सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।

आधी आबादी, पूरा हक़ : केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।

शक्ति का सम्मान : आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।

अधिकार मैत्री : सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।

सावित्री बाई फुले छात्रावास : देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8