कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के मांडू विधायक जेपी पटेल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मांडू विधायक जेपी पटेल भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्‍होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के सामने पार्टी का दामन थामा। पटेल के लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्‍मीद है।

जानकारी हो कि जेपी पटेल पहले झामुमो में थे। वहां से बगावत कर वह भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्‍हें मांडू विधानसभा से टिकट दिया और वे जीत गए।

बताया जाता है कि जेपी पटेल लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने उन्‍हें टिकट नहीं दिया। भाजपा 11 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। धनबाद और चतरा पर प्रत्‍याशी की एलान होना बाकी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8