एनडीए में बिहार की सीटों का बंटवाराः चिराग की पार्टी 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जानें जेडीयू को मिली कितनी सीटें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बुधवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयीं। एनडीए गठबंधन में बिहार की सीटों के बंटवारा हो गया है। भाजपा ने चिराग पासवान की एलजेपी रामविलास पार्टी को चार सीटें दी हैं।

चिराग इस बार इंडिया गठबंधन की तरफ से बैटिंग करें, इससे पहले ही भाजपा ने उन्हें चार सीटों पर मना लिया है। बिहार का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। चिराग पासवान ने सहमति का एलान भी कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नए फार्मूले के मुताबिक जेडीयू को 16 सीटें, जीतनराम मांझी और कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट और चिराग पासवान की पार्टी को 4 सीटें देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा 18 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी स्वयं चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी अगले कुछ दिनों में बिहार की सीटों का बंटवारा एलान कर सकती है।

बताते चलें कि, जब तक नीतीश आरजेडी के साथ थे चिराग का फार्मूला सब सेट था, लेकिन नीतीश के पाला बदलते ही पूरा समीकरण बदल गया। चिराग हाजीपुर सीट के लिए भी अड़े थे, तो वहीं उनके चाचा पशुपति नाथ सीट छोड़ने को तैयार नहीं थे। वह तो एनडीए में लेने का भी विरोध कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने स्थिति संभाली, तो फिर समीकरण बदल गया।