- छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागृह में हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश संरक्षक डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष हरीश देवांगन, प्रदेश महासचिव पीतांबर पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन ने बताया कि व्यायाम शिक्षक द्रोणाचार्य कुल के हैं, जो कर्ण और अर्जुन पैदा करते हैं। ये प्रदेश के लिए मेडल लेकर आते है, जिससे राज्य और देश गौरवांवित होता है। प्रदेश संरक्षक प्रकाश सिंह ठाकुर ने संघ के संघर्ष को बताया।
समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेलमंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी उपस्थित रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने शारीरिक शिक्षकों को योग्यता के आधार पर व्याख्याता बनाने की घोषणा की। विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शारीरिक शिक्षा को एक वैकल्पिक विषय के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में लागू करने की बात कही। पूरे प्रदेश से आए 4000 हजार व्यायाम शिक्षकों को की 40 वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने की घोषणा की।
सुनील सोनी ने जानकारी दी कि नई शिक्षा नीति में यह पहले से ही प्रावधान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि व्यायाम शिक्षक संघ की ओर से बृजमोहन अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नेशनल गेम्स का आयोजन होना है। व्यायाम शिक्षकों से खेल आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। यह जानकारी विजय रत्नाकर ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8