उत्तर प्रदेश। ऑपरेशन विजय के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए आयोजित साइकिल अभियान 26 मार्च, 2024 को संपन्न हुआ। इस अभियान का प्रारंभ वायु अफ़सर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन बमरौली ने झंडा दिखाकर 12 मार्च, 2024 को किया गया था।
रैली ने बमरौली से चित्रकूट – पन्ना – छतरपुर – ओरछा – ग्वालियर – भिंड – कल्पी – कानपुर – लखनऊ – अयोध्या – गोरखपुर – मऊ – वाराणसी और विंध्याचल तक 1840 किलोमीटर की दूरी तय की।
इस अभियान का दूसरा उद्देश्य ‘नदी बचाओ : पृथ्वी की धमनियां एवं शिराएं’ के आदर्श वाक्य के साथ नदियों को संरक्षित करने और उन्हें प्रदूषण और अत्यधिक दोहन से बचाने के लिए संदेश फैलाना था।
विंग कमांडर संतोष दुबे के नेतृत्व में अभियान ने फिजिकल सीमाओं को पार करते हुए खड़ी चढ़ाई। अप्रत्याशित तत्वों को पार कर सहनशीलता और धीरजता का परिचय दिया। टीम ने एडवेंचर, शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवन और सामाजिक कल्याण का संदेश भी दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8