हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मजार ध्वस्त करने पर भड़की हिंसा, कर्फ्यू लागू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश, ये वीडियो देखें

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। इस समय बड़ी खबर उत्तराखंड के हल्द्वानी से आ रही है, जहां अवैध मदरसे को ध्वस्त किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।

हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल मीटिंग की है। हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़कने के बाद डीएम नैनीताल ने इकाले में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

गुरुवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू

हलद्वानी शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश आज रात 9 बजे लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान सख्ती लगाई गई।

  • कोई भी व्यक्ति अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
  • सभी व्यावसायिक संस्था, दुकानें, उद्योग बंद रहेंगे। बंद से अस्पताल और मेडिकल दुकानों को छुट दी गई है।
  • यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल पर लागू नहीं होगा।
  • मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद ही यातायात की अनुमति होगी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी हिंसा पर कहा, के बनभूलपुरा इलाके में प्रशासन की एक टीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए गई थी। वहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ विवाद किया। कुछ पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चोटें आईं।

पुलिस और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त कंपनियां वहां भेजी जा रही हैं। हमने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीएम धामी ने कहा, आगजनी करने वाले दंगाइयों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हलद्वानी हिंसा पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, आज शाम करीब 4 बजे कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम बनभूलपुरा, हल्द्वानी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही थी, जिसका विरोध करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव और आगजनी की। यह भी कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। डीआईजी कुमाऊं तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।

राज्य सरकार ने भी गृह मंत्रालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। गृह मंत्रालय की 4 अतिरिक्त केंद्रीय बलों की कंपनियां हमारे पास उपलब्ध हैं। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

मेरे पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कई पुलिस कर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों को चोटें आई हैं और उनकी मौत हो गई है। अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।