चुनाव से पहले पाकिस्‍तान में अज्ञात का हमला, आतंकवादी, पुलिस सहित 10 की मौत

दुनिया
Spread the love

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में आम चुनाव से पहले अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें आतंकवादी, पुलिस सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां दहशत है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में अज्ञात लोगों द्वारा देर रात हमले किए गए। इसमें आतंकवादियों और पुलिस सहित 10 लोग मारे गए।

पिछले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत और बलूचिस्तान में ऐसी घटनाएं बढ़ गई है। इससे पाक पूरी तरह हिल गया है। 2 दिन पहले हुए हमले की जिम्मेदारी सिंधुदेश लिबरेशन आर्मी ने ली है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कल रात हुए नरसंहार के पीछे कौन है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। इससे पहले हुए हमले से लोग सहमे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।