रांची। टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ऑफ झारखंड का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय समेत अन्य सदस्यों ने केक काटा। मौके पर सहाय ने कहा कि 2015 में टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ऑफ झारखंड का गठन किया गया था। आज यह आठ साल हो गया।
अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पर्यटन एक उद्योग बन सकता है। सरकार को इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। हर साल झारखंड में आने वाले टूरिस्टों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। झारखंड का पर्यटन आगे बढ़े, इस दिशा में एसोसिएशन सरकार के साथ साथ चलने को तैयार है। एसोसिएशन अपने सदस्यों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा आगे रहता है।
सहाय ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन हर माह कुछ ना कुछ गतिविधियों का संचालन करेगा। हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर एसोसिएशन काम करेगा। एसोसिएशन के सदस्य मिल कर काम करेंगे। मौके पर अनूप खलखो, पूनम मधु तांबा, जगजीत सिंह, अभय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।