रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा पदधारियों का वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव हुआ। इसमें श्रद्धा बगला को रांची शाखा का चेयरपर्सन, उमेश कुमार को उपाध्यक्ष, हरेन्दर भारती को सचिव, अभिषेक केडिया को कोषाध्यक्ष, पंकज मक्कड़ को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और निशांत मोदी को सीपीइ कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों (2022-25) की मीटिंग बुधवार को रांची शाखा के पदेन पदधारी और रीजनल कौंसिल सदस्या मनीषा बियानी की अध्यक्षता में हुई।
श्रद्धा बगला दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाली 31वीं अध्यक्ष और दूसरी महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट् है। श्रद्धा ने 2004 में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पास करने के बाद रांची में एक स्वतंत्र चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रैक्टिशनर के रूप में कार्य शुरू किया।
श्रद्धा बगला पूर्व में रांची शाखा के उपाध्यक्षा, कोषाध्यक्ष और सीपीइ कमेटी की अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुकी है। रांची शाखा द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार, कांफ्रेंस, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दी है।
इंस्टीट्यूट कर रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष जेपी शर्मा, प्रवीण शर्मा, संदीप जालान, मनीषा बियानी, संजय वाधवा, उत्तम जैन सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने श्रद्धा बगला और सभी नवनियुक्त पदधारियों को बधाई दी। भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टीट्यूट की रांची शाखा नई उचाईयों तक पहुंचेगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरपर्सन श्रद्धा बगला ने इस पद पर निर्वाचन में समर्थन देने के लिए वर्तमान अध्यक्ष पंकज मक्कड़, सचिव निशांत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार, अभिषेक केडिया, हरेन्दर भारती और पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार के प्रति आभार जताया। रांची शाखा के नवनिर्वाचित पदधारी 29 फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8