सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को झटका, जेएसएससी से निकाला ये आदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। सहायक आचार्य संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को झटका लगा है। इसकी परीक्षा 10 फरवरी से होने की संभावना थी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने इसपर रोक लगा दिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्‍न इन वादों में 20 दिसंबर, 2023 को पारित न्यायादेश का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि इसके अनुपालन में झारखंड के वैसे स्थानीय निवासी जो सीटेट या पड़ोसी राज्य से टेट उत्तीर्ण हैं और झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में सम्मिलित होने के इच्छुक हैं। उनसे उपरोक्त परीक्षा अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2024 तक प्राप्त किए गए हैं, जो समीक्षा अन्तर्गत हैं।

आदेश के अनुसार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शत्र्त्त) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2024 द्वारा झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित नियुक्ति नियमावली यथा-सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2022 (यथा संशोधित) के शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक एवं अन्य अहर्त्ताओं को संशोधित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि संशोधित प्रावधानों से अभ्यर्थियों की पात्रता पर पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की जा रही है। वर्णित स्थिति में 10 फरवरी, 2024 से संभवित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के परीक्षा कार्यक्रम का पुनर्नियोजन आवश्यक हो गया है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उपरोक्त अनुसार नए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् नए अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा-दिवसों की आवश्यकता का आकलन कर यथाशीघ्र प्रकाशित की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।