नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ दायर उनकी याचिका सुनने से इनकार कर दिया है। उन्हें हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है।
सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुनने से मना कर दिया। कहा कि सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को नहीं सुन सकते। याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाना चाहिए। हाई कोर्ट जल्द इनकी याचिका पर सुनवाई करे।
गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने सुपीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुबह 10.30 बजे इसकी सुनवाई हुई। जस्टिस संजीव खन्ना, एम एम सुंदरेश और बेला त्रिवेदी की विशेष बेंच ने मामले को सुना। हेमंत के वकील कपिल सिब्बल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।