- राज्य के विकास में झा.प्र.से. अधिकारियों की भूमिकाओं को किया गया रेखांकित
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) ने प्रोजेक्ट भवन सभागार में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन 18 फरवरी को किया। इस अवसर पर बीते साल राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारियों को विदाई दी गई। ये पदाधिकारी विशेष सचिव, अपर सचिव या संयुक्त सचिव स्तर से सेवानिवृत हुए हैं।
शाल और प्रतीक चिन्ह दिया
कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत होने वाले पदाधिकारियों का स्वागत-सह-सम्मान भी किया गया। सम्मान व विदाई के रूप में पदाधिकारियों को झासा की ओर से शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को रेखांकित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की गई।
सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की सूची
सेवानिवृत्त होने वालों में राम कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अशोक कुमार खेतान, अभय कुमार सिन्हा, सलन भुइयां, श्रीमती रंजना मिश्रा, राकेश रोशन, रंजीत कुमार सिन्हा, सरिता दास, विलसन भेंगरा, अशोक कुमार शाह, डॉ संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, इंद्रदेव मंडल, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, अरविंद मिश्रा सम्मिलित हैं।
आईएएस में ये प्रोन्नत
झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत होने वालों में विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार लाल, मनोज कुमार रंजन शामिल हैं।
झासा को सदैव गर्व है
इस मौके पर झासा की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता हेंब्रम ने कहा कि यहां सम्मानित हो रहे अपने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर झासा को सदैव गर्व है। झासा ही नहीं राज्य के नागरिक भी उनके द्वारा राज्य के विकास में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञ हैं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संजय कुमार और धन्यवाद महासचिव राहुल कुमार ने किया।
कार्यक्रम में ये भी थे मौजूद
इस मौके पर सम्मानित होने वाले विशेष आमंत्रित अधिकारियों के अलावा ओम प्रकाश शाह, दिलीप तिर्की, श्रीमती मीना, राम नारायण सिंह, श्रीमती मनीषा तिग्गा, श्रीमती मनीषा तिर्की, प्रवीण केरकेट्टा, पंकज कुमार सिंह, मुकेश मछुआ, श्रीमती अरुणा कुमारी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8