Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : तापमान बढ़ेगा, लगातार 3 दिन होगी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। लगातार 3 दिनों तक बारिश होगी। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 18 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

19 फरवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 19 और 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

21 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

22 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को राज्‍य के उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।

22 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 23 फरवरी को राज्‍य के दक्षिण-पूर्वी भागों कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा होने की उम्‍मीद है। इसका असर दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8