Jharkhand Weather : रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में दो दिन आंधी चलेगी। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कई जगहों पर बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 24 फरवरी, 2024 को दी है।
तापमान में बढ़ोतरी होगी
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
25-26 फरवरी को बारिश
केंद्र के मुताबिक 25 और 26 फरवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गर्जन होने की उम्मीद है। इसका असर लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।
27 फरवरी से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 27 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन होने की संभावना है।
26 को यहां चलेगी आंधी
राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के झोंके साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहे की संभावना है। इसका असर लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।
27 को यहां चलेगी आंधी
राज्य में 27 फरवरी को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर पूरे राज्य में पड़ने की उम्मीद है।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8


