Jharkhand Weather : इन जिलों में 27 फरवरी को चलेगी आंधी, वज्रपात की भी आशंका

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में 27 फरवरी को आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 25 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

27 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 27 फरवरी को राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी आंधी

राज्‍य के पश्चिमी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के झोंके साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहे की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8