Jharkhand Weather : रांची में हो रही बारिश, आज इन जिलों में भी संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। रांची में सुबह-सुबह बारिश हुई। राज्‍य के कई जिलों में आज यानी 1 फरवरी को बारिश होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है।

आज यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 1 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिले में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।