Jharkhand : नियुक्ति के बाद भी विभागों में रिक्त रह जाएंगे 2 लाख से अधिक पद, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति हो जाने के बाद भी विभिन्‍न विभागों में 2 लाख से अधिक पद रिक्त रह जाएंगे। भाजपा विधायक बिरंची नारायण के पूछे सवाल के जवाब से इसका खुलासा हुआ है।

विधायक पे पूछा है कि क्या यह बात सही है कि झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या 4,66,494 है। इसके विरूद्ध मात्र 1,79,365 (38.44%) पदों पर ही कर्मी कार्यरत है। शेष 2,87,129 पद खाली पड़े हुए हैं। इसका प्रतिकूल असर राज्य के कार्यों पर पड़ रहा है, जिससे विकास प्रभावित हो रहा है।

विधायक ने यह भी पूछा है कि राज्य सरकार में सबसे अधिक रिक्त पद प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में सवा लाख से अधिक और स्वास्थ्य एवं गृह विभाग में है, जहां 2 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। इस कारण राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरीके से चरमराई हुई है, क्योंकि सरकार पिछले 4 वर्षों में नियमानुसार निर्धारित संख्या में राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां करने में विफल रही है।

इस सवाल का जवाब देते हुए कार्मिक विभाग ने उपरोक्‍त तथ्‍यों को आंशिक रूप से स्वीकार किया है। बताया कि सभी विभागों के अंतर्गत विभिन्न सेवा संवर्गों के तहत स्वीकृत बलों के विरूद्ध अद्यतन रिक्ति के आलोक में नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

उक्त क्रम में विभिन्न विभागों से प्राप्त 46,835 रिक्त पदों के विरूद्ध नियुक्ति के लिए अधियाचनाएं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जा चुकी है। आयोग द्वारा 22 विज्ञापनों के माध्यम से 45,587 पदों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किये जा चुके हैं। इसमें स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से नियुक्ति के लिए प्राप्त अधियाचनाएं भी सम्मिलित है। स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।

इसी प्रकार झारखंड लोक सेवा आयोग के स्तर से 5000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग एवं झारखंड लोक सेवा आयोग से अनुशंसा प्राप्त होने के बाद संबंधित विभागों के द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

जेएसएससी और जेपीएससी दोनों को मिलाकर 50,587 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। वर्तमान में विभिन्‍न विभागों में 2,87,129 पद रिक्‍त हैं। इस हिसाब से उक्‍त पदों पर नियुक्ति हो जाने के बाद भी करीब 2.37 लाख पद खाली रह जाएंगें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8