Jharkhand : चंपाई सोरेन आज राजभवन में लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। चंपाई सोरेन आज झारखंड के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे।

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने 1 फरवरी को चंपाई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले चंपाई सोरेन राज्‍यपाल से मिले थे।

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने बताया कि चंपाई सोरेन 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अगले 10 दिनों में फ्लोर टेस्ट होगा।

जानकारी के मुताबिक चंपाई सोरेन के साथ कई कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। कोटे के अनुसार सत्‍यनांद भोक्‍ता का कैबिनेट मंत्री बनना तय है। कांग्रेस से भी 3 मंत्री होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।