
रांची। अभी-अभी खबर आ रही है कि, झारखंड में सियासी उठापटक के बीच झारखंड बीजेपी ने आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है।
बताते चलें कि, झारखंड में कल यानी सोमवार को फ्लोर टेस्ट होना है। इसके लिये रांची की एक विशेष अदालत ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की पहले ही अनुमति दे दी।
वहीं आज शाम 6 बजे JMM और कांग्रेस विधायक हैदराबाद से झारखंड लौट रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जेएमएम और कांग्रेस के सभी विधायक हैदराबाद से रांची के लिए निकल गए हैं।