जेसीआई रांची ने 77 लोगों की मोतियाबिंद की नि:शुल्‍क जांच कराई

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने 4 फरवरी, 2024 को जेसीआई ऑफिस में 77 लोगों की मोतियाबिंद की नि:शुल्क जांच कराई। इनमें से 14 लोगों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम जेसीआई और भगवान महावीर आई हॉस्पिटल रांची के सौजन्य से कराया गया।

जेसीआई रांची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि‍ हमारे समाज में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें मोतियाबिंद की बीमारी है। वे किन्ही कारण से ऑपरेशन नहीं करा पाते हैं। हम इस तरह के कार्यक्रम कराकर उन्हें मदद कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के उपदेशक रोहित जैन और संयोजक निखिल अग्रवाल, यश जालान एवं ऋषभ जालान थे। जेसीआई के सचिव मयंक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, ऋषभ जैन, दीपक पटेल एवं भगवान मेडिका आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष पूरणमल जैन, समन्वयक डॉ वीके जैन, हरीश दोशी, प्रबंधक एसएन प्रसाद, आशावादी जूही, ममता, दुब्रज के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।