जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली 24 फरवरी से

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली का बहुप्रतीक्षित तीसरा संस्करण 24 और 25 फरवरी, 2024 को होगा। टाटा स्टील द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कालातीत सुंदरता, इंजनों की घरघराहट और जमशेदपुर की चिरस्थायी भावना का उत्सव है। इस साल की रैली की थीम ‘रेट्रो राइड्स एंड मॉडर्न वाइब्स’ है।

यह कार्यक्रम देश के पूर्वी हिस्से में एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बन गया है। रैली के इस संस्करण में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले 100 से अधिक लोग भाग लेंगे। लगभग 70 विंटेज और क्लासिक कारों और 100 बाइक्स को 24 फरवरी, 2024 को गोपाल मैदान में प्रदर्शित किया जाएगा।

रविवार यानी 25 फरवरी की सुबह रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रैली में साल 1920 से लेकर 1985 तक की विंटेज और क्लासिक कारें और बाइक हिस्सा लेंगी।

रैली शहर के प्रमुख स्थलों जैसे रीगल सर्कल, भरूचा मेंशन, केएस लिंक रोड, मरीन ड्राइव, जुबली पार्क आदि से गुजरते हुए लगभग 23 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी और यूनाइटेड क्लब में आकर समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8