जल सहियाओं ने किया प्रदर्शन, मासिक 18 हजार मानदेय की मांग

झारखंड
Spread the love

  • कांग्रेस ने दिया नैतिक समर्थन

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। जल सहियाओं को मासिक मानदेय नियमित रूप से दिया जाए। बकाया मानदेय का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार सुबह झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की पश्चिम सिंहभूम जिला ईकाई के सदस्‍यों ने आक्रोश रैली निकाली। यह गांधी मैदान, मधु बाजार, गांधी टोला होकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय पहुंची। लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नैतिक समर्थन कांग्रेस ने किया।

जल सहियाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने कहा कि आप लोगों की बातों को उचित मंच पर रखा जाएगा। राज्य सरकार और कांग्रेस का हाथ जल सहियाओं के साथ है। जल सहियाओं की जायज मांगों को लेकर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और विफलता के कारण ही आज लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश है। राज्‍य सरकार निरंतर सर्वजन हित में लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रैली में जल सहिया एकता जिंदाबाद, नारी एकता जिंदाबाद, जलसहियाओं को मासिक मानदेय नियमित रूप से दिया जाए, जल के बिना जीवन अधूरा है आदि नारे लगाए गए। सौंपे हुए ज्ञापन में न्यूतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानदेय भुगतान करने, मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ दिए जाने, विभाग के रिक्त पदों पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता देने, 65 वर्ष तक की सेवा गारंटी करने, जल सहियाओं को जल स्वच्छता संबंधी कार्य देने, कार्य ठेकेदारों से नहीं कराने, जल सहियाओं को जल ड्रेस कोड़ देने की मांग की गई।

सभी जल जल सहियाओं को कार्य करने के लिए मोबाईल फोन टैब देने, सभी जल सहियाओं को प्रत्येक माह मानदेय 18,000 रुपए देने, सभी जल सहियाओं को उड़ीसा राज्य की तर्ज पर अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण के लिए स्कूटी देने, जल सहियाओं का 10 लाख रुपए का बीमा लागू करने की मांग भी की गई।

नैतिक समर्थन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी ने किया।

प्रदर्शन में संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, मुन्नी बारी, सुप्रिया हेम्ब्रम, सुखमणि तिग्गा, मालती तामसोय, रोया बारी केराई, शीतल गोप सहित पश्चिम सिंहभूम जिले की जल सहिया उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8